जालौन में घाटे वाली माता के दर्शन के लिए पहुंचे भक्त,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । काठमांडू नेपाल से भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए जा रहे जत्थे ने नगर में आकर घाटे वाली माता के दर्शन किये। नगर में दर्शन करने आए भक्तों के जत्थे का स्वागत किया गया और उनके चाय नाश्ता के साथ भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। भोजन व प्रसाद ग्रहण करने के बाद जत्था चित्रकूट के लिए रवाना हो गया।
शुक्रवार की सुबह काठमांडू नेपाल से भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए जा रहा जत्था बस द्वारा नगर में स्थापित घाटे वाली माता मंदिर के दर्शन के पहुंचा। मंदिर में दर्शन करने आए दर्शनार्थियों का भक्त तीर्थकर भानू महाजन एवं पूर्व सभासद विजय वर्मा के नेतृत्व में माला पहनाकर कर स्वागत किया। स्वागत के बाद दर्शनार्थियों को चाय नाश्ता कराया गया और उनके विश्राम की व्यवस्था की गई। विश्राम के बाद उन्हें भोजन कराया गया। भोजन करने के 30 भक्तों का जत्था भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए बस द्वारा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस वे होते हुए चित्रकूट के लिए रवाना हो गया। तीर्थकर भानू महाजन ने बताया कि जब वह अकेले अंखड भारत यात्रा पर गए थे। तब इन भक्तों से उनकी भेंट हुई थी और उनसे घाटे वाली माता के मंदिर को लेकर चर्चा हुई थी। इसके बाद इन लोगों में घाटे वाली माता मंदिर के दर्शन की इच्छा थी। आज जब उन्हें मौका मिला तो वह दर्शन करने आ गए। मंदिर में दर्शन करने आये भक्तों में नेपाल के पोखरा निवासी मुरारी, विष्णु, गोपाल, भारत, गंगा, कमल, किशन, दीपक, ऋषि, दुर्गा आदि भक्त शामिल थे।