भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बचपन की लीलाओं को सुन भाव विभोर हुये भक्त

Devotees were overwhelmed with emotion after listening to the childhood pastimes of Lord Shri Krishna in Bhagwat Katha.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today ।जालौन नगर के मोहल्ला रावतान स्थित श्रीशिव दुर्गा मंदिर में भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण की बाललीलाओं को वर्णन किया गया।
श्रीशिव दुर्गा मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा वाचक पंडित पुरुषोत्तम शरण महाराज ने कहा कि भगवान कृष्ण ने बचपन में अनेक लीलाएं की। बाल कृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे। नटखट स्वभाव के चलते यशोदा मां के पास उनकी हर रोज शिकायत आती थी। मां उन्हें कहती थीं कि प्रतिदिन तुम माखन चुरा के खाया करते हो, तो वह तुरंत मुंह खोलकर मां को दिखा दिया करते थे कि मैंने माखन नहीं खाया। भगवान श्रीकृष्ण के विवाह प्रसंग को सुनाते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का प्रथम विवाह रुक्मिणी के साथ हुआ था। कृष्ण भगवान ने रुक्मिणी का हरण करके उनसे विवाह किया था। कहा कि रुक्मिणी स्वयं साक्षात लक्ष्मी है और वह नारायण से दूर रह ही नहीं सकती। जब कोई लक्ष्मी नारायण को पूजता है या उनकी सेवा करता है तो उन्हें भगवान की कृपा स्वतः ही प्राप्त हो जाती है। इस मौके पर पारीक्षत नारायण सिंह, मुन्नी देवी, राजकुमार, मुक्ति यादव, राज नारायण, अनुज नारायण, हरनाथ सिंह, बानसिंह, कन्हैयालाल, शिवध्यान, प्रताप, नरेश, कुंअर सिंह, अमर सिंह, लाखन सिंह, विश्राम सिंह, लाल सिंह आदि भक्त मौजूद रहे।

Leave a Comment