(ब्यूरो न्यूज़)
Jalaun news today ।
उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद की जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने गुरुवार की देर शाम उरई नगर में स्थित चौराहा पर हुए जीर्णोद्धार कार्यों का लोकार्पण किया । इस अवसर पर डीएम जालौन के अलावा अन्य अधिकारीगण व अन्य लोग भी मौजूद रहे।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार यूपी के प्रत्येक शहरों में विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के उरई शहर में स्थित चौराहों पर जीणोद्धार का कार्य किया जा रहा था जो पूरी तरह तैयार हो गया है ।

उरई शहर में हुए चौराहों के जीर्णोद्धार कार्यों का जालौन जनपद की डीएम चांदनी सिंह ने रिबन काटकर लोकार्पण किया।
डीएम ने ट्वीट कर दी ये जानकारी
जालौन जनपद के उरई शहर में चौराहों के सौंदर्यीकरण को लेकर व जीर्णोद्धार पर जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि उरई शहर में स्थित एक इखलास पुर चौराहा रानी लक्ष्मीबाई चौराहा तथा अंबेडकर चौराहा का उरई विकास प्राधिकरण द्वारा निर्माण एवं जीर्णोद्धार पूर्ण होने के उपरांत लोकार्पण किया गया।







