रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन में संपूर्ण समाधान दिवस में विकास खंड कुठौंद के ग्राम बिचौली निवासी लगभग 80 फीसदी दिव्यांग हिमांशु कुमार ने डीएम को बताया कि वह कक्षा आठ तक गांव में शिक्षा प्राप्त कर चुका है। उसे उच्च शिक्षा प्राप्त करना है। गांव में उच्च शिक्षा के लिए कोई स्कूल नहीं है और दिव्यांग होने के चलते पह गांव से बाहर जा नहीं सकता है। उसके पढ़ने की इच्छा को चलते डीएम ने उससे 17, 18 और 19 का पहाड़ा पूछा। जिसे हिमांशु ने तत्काल सुना दिया। इसके अलावा और भी कुछ सवाल डीएम ने उससे किए। जिसके उसने सही जबाव दे दिए। जब डीएम ने उससे पूछा कि क्या उसके पास ट्राइसाकिल है, तो उसने बताया कि उसके पास ट्राइसाइकिल भी नहीं है। डीएम ने तत्काल जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल मंगवाए जाने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए। डीएम के निर्देश पर संपूर्ण समाधन दिवस के समापन पर उरई से ट्राईसाइकिल जालौन आ गई। जिसे डीएम व एसपी ने हिमांशु को देकर अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए कहा। डीएम ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बनें, शिक्षा एवं रोजगार से जुड़ें तथा समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक अपना जीवन व्यतीत करें।



