रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । देश की राजधानी में जमात ए सिद्दीकी ऑफ इंडिया द्वारा ‘राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह’ आयोजन किया गया। जिसमें सिद्दीकी समाज से जुड़े डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान जिले में संगठन को मजबूती देने के मौलाना खालिद रहमानी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह में जमात ए सिद्दीकी ऑफ इंडिया ने संगठनात्मक मजबूती के लिए मौलाना हकीम खालिद रहमानी को जालौन का जिलाध्यक्ष घोषित किया। संगठन ने उनकी सक्रियता और समाज के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मौलाना हकीम खालिद रहमानी ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने भविष्य की रणनीति साझा करते हुए कहा कि आज के दौर में समाज की सबसे बड़ी जरूरत बेहतर शिक्षा और आपसी एकजुटता है। उनका लक्ष्य जिले में संगठन के माध्यम से युवाओं के लिए तरक्की के नए रास्ते खोलना और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे बहुत जल्द जिला कार्यकारिणी का गठन कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा और विकास की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य शुरू करेंगे। उनके मनोनयन पर सिद्दीकी वेलफेयर एसोशिएशन के संस्थापक जाकिर सिद्दीकी, अध्यक्ष सादिक सिद्दीकी, पूर्व अध्यक्ष नफीस सिद्दीकी, जावेद अख्तर, सुहेल सिद्दीकी, अकरम सिद्दीकी, इब्राहिम सिद्दीकी, मोहम्मद इकबाल बल्लू, सिद्दीक सिद्दीकी आदि ने खुशी का इजहार किया।






