जालौन में मनाई गई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन,, हुआ गोष्ठी का आयोजन

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। जालौन में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर नगर के मोहल्ला गणेशजी स्थित राजीव माहेश्वरी के आवास पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष निशा माहेश्वरी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने देशहित को सर्वाेपरि माना। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण की प्रेरणा देता है। आज प्रत्येक नागरिक को उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। भाजपा नगर अध्यक्ष अभिनय सिंह राजावत ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी दूरदर्शी नेता, कुशल शिक्षाविद् और राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए जो संघर्ष किया, वह देश के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों पर चर्चा की और उनके राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रेमलता उपाध्याय, संगीता अग्रवाल, मीनू प्रजापति, कुंवर सिंह यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत, राजीव माहेश्वरी, इसरार कुरैशी आदि रहे।