नियमित सफाई कर्मियों के न आने से गंदगी से पटी पड़ी नालियां,, ग्रामीणों ने की ये मांग

Drains clogged with filth due to absence of regular cleaning workers, villagers made this demand

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today। विकास खंड के ग्राम सिहारी दाऊदपुर में दो सफाई कर्मी तैनात होने के बाद भी सफाई कर्मियों के नियमित न आने के कारण गांव में गंदगी का अंबार लगा है। गांव के लोगों ने गांव की नियमित सफाई कराने की मांग बीडीओ से की है।
सिहारी दाऊदपुर के गांव के लोग गांव में नियमित सफाई न होने से परेशान हैं। गांव के प्रवेश द्वार से लेकर गांव की अधिकांश गलियों में गंदगी फैली हुई है। गांव में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और नालियां में कीचड़ भरा नजर आ रहा है। गांव में स्थित मंदिर को जाने वाले मार्ग में भी गंदगी फैली है। जिसके चलते पूजा अर्चना के लिए जाने वाली महिलाओं को परेशानी होती है। ग्रामीण सुंदर सिंह, शिवाजी आदि कहते हैं कि गांव में गंदगी पसरी हुई है। गांव की गलियां गंदगी से पटी पड़ी है। सफाई कर्मियों का अता पता नहीं रहता है। प्रधान व एडीओ से शिकायत के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मौसम में बदलाव हो रहा है जिसके चलते मच्छर आदि भी पनप रहे हैं। ऐसे में लोगों को डेंगू जैसी बीमारी का डर सता रहा है। ग्रामीणों ने बीडीओ से मांग की है कि बदलते मौसम में संक्रमित रोगों से बचाव के लिए गांव की गलियों की साफ-सफाई करायी जाए और दवा का छिड़काव कराया जाए। ताकि लोगों की परेशानी दूर हो सके।

Leave a Comment