पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में नमामि गंगे के अंतर्गत कुठौंदा बुजुर्ग में बनाई गई पानी की टंकी की मोटर खराब होने से गांव में चार दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। पेयजल आपूर्ति ठप होने ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने जल निगम के अधिकारियों से पेयजल आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग में नमामि गंगे योजना के अंतर्गत गांव में बनी पानी की टंकी की मोटर लगभग चार दिन पूर्व खराब हो गई थी। मोटर खराब होने से गांव में पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई। पानी न मिलने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। गांव के गजेंद्र सिंह सेंगर, जहार सिंह, महेंद्र सिंह आदि ने बताया कि गांव में पानी की सप्लाई बंद होने की शिकायत उन्होंने अधिकारियों से की थी। कर्मचारी खराब मोटर को तो ले गए हैं, लेकिन अब तक न तो नई मोटर लगाई गई है और न ही उसकी मरम्मत हुई है। जिसके चलते ग्रामीण पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं। गांव में स्थित हैंडपंप ही सहारा बने हुए हैं। लेकिन उन पर लाइन लगने से इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों से मांग की है कि गांव में जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति शुरू कराई जाए। इस संबंध में एई जल निगम अखिलेश कुमार ने बताया कि मोटर को सुधरवाया जा रहा है। मोटर सही होने पर रविवार तक जल आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़




