लगातार हो रही बारिश : कल बंद रहेंगे लखनऊ में 12 वी तक के स्कूल,, डीएम ने जारी किया आदेश

Lucknow news today । यूपी की राजधानी लखनऊ में में बीते कल से लगातार हो रही बारिश से बच्चों को बचाने के लिए लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी ने शनिवार को कक्षा नर्सरी से लेकर 12 वी तक के स्कूलों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा।
उल्लेखनीय है कि लखनऊ में बीते कल रात से ही बारिश हो रही है आज सुबह से तो आलम यह है कि बारिश एक पल के लिए भी नहीं रुकी। मौसम विभाग ने कल भी ऐसा ही मौसम रहने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में जगह जगह हो रहे जलभराव व अन्य परेशानियों से बच्चों को बचाने के लिए डीएम विशाख जी ने लखनऊ के सभी स्कूलों को कल यानी शनिवार को नर्सरी से लेकर 12 वी तक के स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं।