रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। गर्मी के मौसम अचानक जल संस्थान की पाइपलाइन में लीकेज की संख्या बढ़ने लगी है। लगातार बढ़ रहे लीकेज को ठीक करने के लिए जल संस्थान प्रयास कर रहा है किन्तु कर्मचारियों की कमी के चलते उन्हें ठीक करने में समय लग रहा है।चुर्खी रोड निर्माणाधीन परिवहन विभाग के बस स्टैंड के सामने महीनों से चल रहे हैं लीकेज को ठीक करने में तीन दिन लग गये।
पाइपलाइन में पानी का प्रेशर बढ़ने के कारण जगह जगह लीकेज होने लगे हैं। लगातार बढ़ रहे लीकेज के कारण पेयजलापूर्ति प्रभावित हो रही है। गर्मी के मौसम में लीकेज बढ़ने के कारण लोगों को दिक्कत हो रही है। जल संस्थान की टीम लीकेज ठीक करने में लगी हुई है किन्तु मेन लाइन में आ अचानक हो रहे लीकेज को ठीक करने में दिक्कत आ रही है। लीकेज ठीक करने में अवर अभियंता आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम के कर्मचारी शिवसत्य, मोहर सिंह, बंटे, सोनू, सचिन आदि काम कर रहे हैं। चुर्खी रोड पर निर्माणाधीन परिवहन विभाग के बस स्टैंड के सामने लम्बे से लीकेज चल रहा था। बड़े लीकेज के कारण बड़ी मात्रा में पानी की बर्बादी हो रही थी। शुक्रवार की सुबह टीम को मौके पर भेजकर लीकेज ठीक कराने की प्रक्रिया शुरू करायी। गर्मी के कारण पूर्वाह्न में शुरु हुआ खुदाई का काम अपरान्ह तक अधूरा पड़ा था । खुदाई पूरी न हो पाने के शुक्रवार को लीकेज ठीक हो पाया था था रविवार को लीकेज ठीक हो पाया। अवर अभियंता आलोक ने बताया कि पाइपलाइन डालने के दौरान खुदाई के समय लीकेज हो गया था। भराई के दौरान गिट्टी ईटा भरने के कारण खुदाई में समय लग गया। उसे ठीक कर दिया गया है।






