प्रदेश में चल रहे विद्युत विभाग कर्मचारियों की हड़ताल : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की अपनी पार्टी के नेताओं से ये अपील

Up news : उत्तर प्रदेश में चल रही विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के नेताओं से बड़ी अपील की है। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता बिजली संकट से जूझ रही है और वह सपा के नेताओं कार्यकर्ताओं शुभचिंतकों से यह अपील करते हैं कि जब तक बिजली की बहाली ना हो जाए तब तक ना तो इनवर्टर का इस्तेमाल करें और ना ही जनरेटर का और न ही किसी बिजली के वैकल्पिक साधनों का।

उल्लेखनीय है कि यूपी में पिछले 3 दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत विभाग के कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। विद्युत विभाग कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने के बाद से ही प्रदेश में बिजली को लेकर हाहाकार मचा हुआ है । आलम यह है कि लोग कई कई जनपदों में पिछले कई घंटों से बिजली और पानी के संकट से जूझ रहे हैं। हालांकि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रदेश में विद्युत व्यवस्था के सही चलने की बात की जा रही है। प्रदेशवासियों को हो रही बिजली पानी की समस्या को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को अपनी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अपील की है ।

यह की अपील

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यादव ने अपनी पार्टी के नेताओं से ट्वीट करते हुए अपील की कि उत्तर प्रदेश की जनता जिस तरह बिजली संकट से जूझ रही है उसे देखते हुए वह यह अपील करते हैं कि सपा के नेतागण कार्यकर्ता व शुभचिंतक तब तक इनवर्टर या जरनेटर जैसे बिजली के वैकल्पिक साधनों का व्यक्तिगत प्रयोग ना करें जब तक कि बिजली बहाली ना हो जाए। सपा बिजली व्रत करेगी और जनता का साथ देगी

Leave a Comment