लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पड़ रही भीषण सर्दी से झुग्गी झोपड़ी में रह रहे लोगों को बचाने के लिए सेंट वारिस एजुकेशनल सोसायटी ने आज मलिन बस्तियों में पहुंचकर ऊनी कपड़ों का वितरण किया। सामाजिक संस्था द्वारा मिले ऊनी कपड़ों को पाकर वहां रहने वाले बच्चों व बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान स्पष्ट देखी जा रही थी।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2006 से काम कर रही सामाजिक संस्था सेंट वारिस एजुकेशनल सोसायटी समाज कार्य करने के साथ-साथ समय-समय पर गरीब और असहाय लोगों को सहायता करती रहती है। इसी कड़ी में आज सेंट बारिश एजुकेशनल सोसायटी ने राजधानी लखनऊ में स्थित रायबरेली रोड पर स्थित सपेरों की बस्ती बाबू खेड़ा व कई अन्य स्थानों पर रहने वाले लोगों को ऊनी वस्त्र वितरण किए ।

संस्था के अध्यक्ष अखिलेश सैनी ने बताया कि उनकी संस्था वर्ष 2006 से कार्य कर रही है और वह समय-समय पर गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए भी आगे आती रहती है। इसी कड़ी में आज संस्था ने सेंट बारिश पब्लिक स्कूल के सहयोग से रायबरेली रोड पर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगो को ऊनी वस्त्र वितरित किए।देखिये खबर हमारी चैनल up news sirf sach




