किसान यूनियन ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष देवसिंह पटेल के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम हेमंत पटेल को ज्ञापन सौंपा है। जिसके माध्यम से उन्होंने बताया कि किसानों को निजी नलकूपों के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। उन्होंने निजी नलकूपों को कम से कम 18 घंटे बिजली देने की मांग की है। ग्राम गायर मौजा में जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से खेतों में पानी भरा रहता है। जिससे किसान फसल की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में गायर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए। इसके अलावा मूंग की फसल को खसरा में दर्ज कराने एवं सरकारी दलहन केंद्र खुलवाने की भी मांग की गई। किसानों ने उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की है। इस मौके पर रामपाल सिंह सेंगर, धर्मेंद्र सिंह, कृपाल सिंह, धनीराम, राजकुमार तिवारी, योगेंद्र सिंह, मानवेंद्र सिंह, भगवानदास राठौर, सोमेश कुमार, चेतन कुमार, संदीप कुमार, संतोष कुमार, दयाराम, विवेक पटेल आदि रहे।