24 घण्टे से हो रही बारिश से मुरझाए किसानों के चेहरे,, खेतों में खड़ी फसलों को हुआ बड़ा नुकसान

Farmers' faces withered due to 24 hours of rain, crops standing in the fields suffered major damage

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । लगातार 24 घंटे से हो रही बारिश के चलते खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है। क्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर खड़ी फसलों में नुकसान है। किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें गहरा गई हैं।
पिछले 24 घंटे से लगातार आसमान से बरस रहा पानी किसानों के लिए आफत बन गया है। इस समय किसानों के खेत में गेंहू, सरसों, मटर, मसूर आदि की फसल खड़ी है। कुछ किसानों की मटर कटकर अभी खेत में ही पड़ी थी। क्षेत्र के किसान प्रेमकांत, अनूप कुमार, राजेश कुमार, शिवपाल सिंह, उदयवीर सिंह, सुरेश कुंमार, बृजेश कुमार, कौशल किशोर श्रीवास्तव बच्चू बाबा आदि ने बताया कि शुक्रवार शाम से शुरू हुई बारिश ने किसानों पर कहर बनकर टूटी है।

लगातार तेज बारिश से गेंहू की फसल जमीन में बिछ गई है। इससे गेंहू के दाना हल्का होगा और पैदावार भी घटेगी। मटर जो कटकर खेतों में पड़ी है पानी और मिट्टी लगने से मटर का दाना फूलकर अंकुरित हो जाता है। जो किसानों के किसी काम का नहीं होगा। जो मटर अभी कटी नहीं है उसकी फली भी दागदार हो जाएंगी और उनके सड़ने की भी आशंका है। क्षेत्रीय ग्राम उदोतपुरा, उरगांव, सिहारी पड़ैया, करनपुरा, मकरंदपुरा, नैनपरा, प्रतापपुरा, हरीपुरा, महिया खास, लौना, छानी, कैंथ गिधौसा, खनुआं, धनौरा, धंतौली, देवरी, अम्मरगढ़ समेत यही स्थिति है। सभी जगहों पर फसल को नुकसान है। अब किसान की फसल नष्ट होने से अब उनके समक्ष भरण पोषण का संकट खड़ा हो जाएगा।

Leave a Comment