रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की है।
भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष देवसिंह पटेल के नेतृत्व में किसान रामपाल सिंह सेंगर, कृपाल सिंह गुर्जर, मनोहर, लक्ष्मीनारायण, विजय सिंह, भगवानदास राठौर, संतोष पटेल, दिलीप कुमार, राजकुमार, बुद्ध सिंह आदि ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही को ज्ञापन सौंपकर बताया कि बीते दिनों आई आंधी में ग्रामीण क्षेत्र में निजली नलकूपों के बिजली के पोल आंधी में गिर गए। जिससे कई नलकूपों की बिजली आपूर्ति बाधित है। उसकी जांच कराकर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। गायर मौजा में पानी की निकासी न होने के कारण जलभराव होता है जिससे कई एकड़ भूमि पर बुआई नहीं हो पाती है। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाई गई पुलिया भी धंस गई है। ऐसे में समस्या और भी बढ़ गई है। उन्होंने पुलिया दोबारा से बनवाने की मांग की है। मांग करते हुए कहा कि मूंग की फसल की खरीद के लिए जालौन मंडी में सरकारी मूंग क्रय केंद्र खुलवाया जाए ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में परेशान न होना पड़े। खरीफ की फसल की बुवाई के लिए समय से किसानों को खाद व बीज उपलब्ध कराया जाए। कहा कि ब्लॉक कुठौंद के ग्राम धराना में लेखपाल की लापरवाही से अभी भी लगभग 20 फीसदी किसान ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा पाने से वंचित हैं, उन्हें शीघ्र ही मुआवजा दिलाया जाए।






