जालौन में उत्साह के साथ मनाया गया उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का स्थापना दिवस,, बना यादगार

रिपोर्ट बबलू सेंगर

आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़

Jalaun news today । जालौन नगर की उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की झंडा चौराहा शाखा में शुक्रवार को बैंक का स्थापना दिवस उत्साह, हर्ष और आत्मीयता के साथ मनाया गया। शाखा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बैंक कर्मियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और खाताधारकों ने एक साथ सहभागिता कर इसे यादगार बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत शाखा प्रबंधक राहुल कुमार ने अतिथियों के स्वागत से की। उन्होंने बैंक की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों और ग्रामीण क्षेत्र के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक केवल एक वित्तीय संस्था नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों की आशाओं और विश्वास का केंद्र है। उन्होंने कहा कि बैंक हर जमाकर्ता के भरोसे और हर परिवार के सपनों की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। सेवानिवृत्त अधिकारी शशिकांत द्विवेदी और महेश पहारिया ने अपने अनुभव साझा करते हुए बैंक के विकास में पुराने कर्मचारियों के योगदान को याद किया और वर्तमान टीम को प्रेरित किया।कार्यक्रम में सेवानिवृत्तकर्मी हरिदास बाथम और गुरु नारायण ने कहा कि यह आयोजन न केवल स्थापना दिवस का उत्सव है, बल्कि बैंक और उसके ग्राहकों के बीच मजबूत संबंधों का भी प्रतीक भी है। उपस्थित खाताधारकों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर बैंक की सेवाओं की सराहना की। अंत में शाखा प्रबंधक राहुल कुमार ने सभी अतिथियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और ग्राहकों का आभार व्यक्त किया।