रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन के बैनर तले ठगी पीड़ितों ने समस्याओं को लेकर एसडीएम रिंकू सिंह राही को राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा और ठगी पीड़ितों को भुगतान दिलाए जाने की मांग की।
संगठन के पदाधिकारियों में राष्ट्रीय महासचिव गिरींद्र कुमार चतुर्वेदी, जहांगीर बख्श मंसूरी, अतुल द्विवेदी, कमल सिंह, प्रमोद लाक्षाकार, योगेशचंद्र, वेदप्रकाश वर्मा, संतोष कुमार, नाजिम, शिवराम, नीरज, बलवान सिंह, इकबाल अहमद, अनूप कुमार स्वर्णकार आदि ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रिंकू सिंह राही को सौंपकर बताया कि संसद द्वारा वर्ष 2019 में पारित अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी अधिनियम के अंतर्गत सरकार को अधिकृत किया गया था कि वह ठगी पीड़ित जमाकर्ताओं को 180 दिन के भीतर उनकी जमा राशि का दो से तीन गुना भुगतान सुनिश्चित कराए। इसके तहत देशभर में भुगतान अधिकारी और विशेष अदालतें नियुक्त की गईं। लेकिन इसके सात वर्ष बीत जाने के बाद भी पीड़ितों को भुगतान नहीं मिल सका। उन्होंने इसे कानून का उल्लंघन और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही बताया। उन्होंने इसमें लापरवाही बरतने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि देशभर के ठगी पीड़ित जमाकर्ताओं को तहसील स्तर पर भुगतान खिड़की शुरू कराकर उनका भुगतान मेच्योरिटी और ब्याज के साथ सुनिश्चित किया जाए। अवैध रूप से खोले गए रिफंड पोर्टल को बंद कराया जाए। अन्यथा की स्थिति में आगामी 31 जुलाई को संसद परिषद का घेराव और भुगतान की मांग की जाएगी।






