वृक्षारोपण से ही संभव होगा बिगड़ते पर्यावरण का संरक्षणःज्ञानप्रकाश

Orai / jalaun news today । जालौन जनपद में मंगलवार को जन जागरूकता अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण भूमि संरक्षण कार्यालय उरई द्वारा पयार्वरण संरक्षण हेतु जन जागरूकता अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण पाथ फाइंडर इंटरनेशनल स्कूल जालौन रोड उरई में किया गया।
इस मौके पर भूमि संरक्षण अधिकारी ज्ञान प्रकाश ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे मार्गदर्शक विशेष सचिव सिंचाई डॉक्टर हीरालाल पटेल के मार्गदर्शन में एक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत मॉडल गांव को विकसित किया जा रहा है और यह कायर्क्रम 1 मार्च से प्रारंभ हुआ था संबोधन के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि जल ही जीवन है एवं पेड़ बादलों को आकर्षित करते हैं। इसीलिए फलदार वृक्षों का रोपण आज विद्यालय परिसर में हमारे विभाग के द्वारा किया जा रहा है। संजीव कुमार एएससीआई ने विद्यालय की प्रबंधक डॉक्टर शशी शर्मा से विद्यालय में रेन वाटर हावेर्स्टिंग प्लांट लगाने के लिए भी आग्रह किया। उन्होंने यह भी बताया कि हम आज की परिधि में भूजल का अत्यधिक उपयोग कर रहे हैं। उसका अत्यधिक अनुप्रयोग होने की वजह से भविष्य में ग्राउंडवाटर की कमी आ जाएगी इसीलिए इसका संरक्षण अति आवश्यक है। सचिन कुमार ने बताया कि हमारे मार्गदर्शक डॉक्टर हीरालाल पटेल के नेतृत्व में गांव-गांव जाकर जन चौपाल लगाई जा रही है एवं लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह वर्षा जल का संचयन करें एवं भूजल का प्रयोग पीने घरेलू इस्तेमाल के लिए करें और भूजल को बर्बाद होने से रोकने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करें। इसी क्रम में पाथ फाइंडर इंटरनेशनल स्कूल में भूमि संरक्षण विभाग के द्वारा वृक्षारोपण कायर्क्रम आयोजित किया गया है इससे आम जनमानस में जागरूकता भी आएगी और इस तरह की छोटी-छोटी गोष्ठियों से लोगों में जनरथ संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ेगी साथ ही फलदार वृक्षों को रोपित करने के साथ-साथ कार्यालय के द्वारा उन पर ट्री गाडर् भी लगाए गए। अंत में विद्यालय की प्रबंधक डॉक्टर शशी शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉक्टर आश्रय सिंह, आशीष श्रीवास्तव, सचिन कुमार, नीशू पटेल, भीमशंकर यादव, महेश सोनकिया, विजय के साथ समस्त कमर्चारी गण उपस्थित रहे।






