जालौन क्षेत्र में गणेश महोत्सव का समापन,, श्रद्धा भाव से भक्तों ने किया प्रतिमाओं का विसर्जन,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में गणेश महोत्सव के समापन पर रविवार को नगर में विराजमान भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं का लौना मार्ग स्थित नारायणपुरा माइनर में धूमधाम से विसर्जन किया गया। सुबह से ही विसर्जन की तैयारियां शुरू हो गई थीं। जैसे ही भगवान गणेश की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए उठाया गया, पूरा वातावरण गणपति बप्पा मोरया और अगले बरस तू जल्दी आ के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से अपने विघ्नहर्ता को विदाई दी।
नगर के प्रमुख पंडालों बैनीबाई मार्केट, जितेंद्र मार्केट, पुरानी नझाई स्थित अजय सोनी के यहां विराजमान भगवान श्रीगणेश की आकर्षक प्रतिमाओं को फूलों से सजाकर शोभायात्रा के रूप में विसर्जन स्थल तक ले जाया गया। शोभायात्रा में आगे-आगे बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवा और श्रद्धालु जमकर झूमते-नाचते चल रहे थे। बीच बीच में अबीर, गुलाल उड़ाकर भक्त उत्साह दिखा रहे थे। साथ ही गणपत्ति बप्पा मोरया और अगले बरस तू अल्दी आ के जयकारों से पूरा नगर गुजायमान था। विसर्जन यात्रा पर पुष्पवर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया था। लौना स्थित माइनर पर विधि-विधान व पूजा-अर्चना के बाद भगवान गणेश की प्रतिमाओं को माइनर में विसर्जित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों के साथ चौकी प्रभारी मनीष कुमार तिवारी, एसआई विमल कुमार समेत पुलिस फोर्स मौजूद रहा।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105