काशी में अत्याधुनिक बिजली व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम, आरएमयू तकनीक से निर्बाध होगी विद्युत आपूर्ति : ए. के. शर्मा
सावन एवं कांवड़ यात्रा से पहले सभी तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश
Lucknow news today ।उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने वाराणसी स्थित सर्किट हाउस सभागार में ऊर्जा विभाग के कार्यों एवं परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति की निरंतरता बनाए रखने के लिए नवीन तकनीकों का उपयोग कर प्रदेश की विद्युत अवसंरचना को वैश्विक स्तर का स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर एवं सर्किट हाउस जैसे तीन महत्वपूर्ण स्थलों पर आरएमयू (रिंग मेन यूनिट) तकनीक स्थापित की गई है। इससे विद्युत वितरण नेटवर्क अधिक सुरक्षित, आधुनिक एवं नियंत्रित होगा। साथ ही दो अलग-अलग विद्युत उपकेंद्रों से होने वाली बिजली आपूर्ति में यदि किसी एक दिशा की आपूर्ति बाधित होती है तो दूसरी ओर से तत्काल विद्युत आपूर्ति शुरू हो जाएगी, जिससे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

समीक्षा के दौरान मंत्री श्री शर्मा ने 16 नए विद्युत उपकेंद्रों (सब-स्टेशनों) के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि 14 उपकेंद्रों पर निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिनमें से 10 उपकेंद्रों की छत की ढलाई पूर्ण हो चुकी है तथा फ्लोरिंग का कार्य चल रहा है। शेष दो उपकेंद्रों में भूमि संबंधी समस्या है, जिसके समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री श्री शर्मा ने निर्देश दिए कि सभी बाधाओं को शीघ्र दूर कर निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए।
बैठक में मंत्री श्री शर्मा ने बांस-बल्ली हटाने के अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक माह के भीतर यह कार्य हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि विद्युत व्यवस्था अधिक सुरक्षित एवं विश्वसनीय बन सके।ग्रीष्मकाल के दौरान प्राप्त उपभोक्ता शिकायतों की समीक्षा करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों से शिकायतों की प्रकृति और उनके समाधान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और शिकायतों के त्वरित निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
सावन माह एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। कांवड़ मार्गों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जर्जर लाइनों की मरम्मत, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने स्पष्ट कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान बिजली व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा दुर्घटना की स्थिति में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से पूरी सतर्कता, समन्वय और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश


