
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में प्रथम पूज्य श्रीगणेश महोत्सव की नगर में धूम मची हुई है। महोत्सव के दौरान पंडालों में विराजमान भगवान श्रीगणेश का पांचवें दिन भव्य श्रृंगार किया गया तथा भोग लगाकर उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास किया गया। पंडाल व घरों में गणपति बप्पा मोरया के नारे लगाए गए जिससे माहोल भक्तिमय हो गया ।
नगर में गणेश महोत्सव के दौरान भगवान श्रीगणेश के विभिन्न रूपों की प्रतिमा स्थापित की गई है। नगर में राठौर मार्केट में मराठा समुदाय के लोगों ने गणेश प्रतिमा स्थापित की है। बैनी बाई मार्केट में संतोष धारगे, गणेशजी में विवेक मिश्रा के आवास, नारोभास्कर के लोगों ने शीतला माता मंदिर परिसर, गोविंदेश्वर मंदिर में सूर्यांश जोशी, हरीपुरा में पवन याज्ञिक, तोपखाना में दीपेंद्र राठौर, कछोरन देव सिंह समेत 22 स्थानों पर विराजमान गणेशजी प्रतिमा स्वरूप में विराजमान किए गए है। घरों व पंडालों में विराजमान भगवान श्रीगणेश का पांचवें दिन भव्य श्रृंगार किया गया। भक्तों ने सुबह व शाम को सामूहिक पूजा अर्चना एवं आरती के साथ प्रसाद ग्रहण किया। पूरा नगर गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गुंजायमान रहा। विवेक मिश्रा के आवास पर पांचवें दिन विशेष पूजा अर्चना कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




