वन महोत्सव के तीसरे दिन इस गांव में हुआ ग्रीन चौपाल का आयोजन

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में वन महोत्सव के तृतीय दिवस पर विकासखंड के ग्राम रिनिया में ग्रीन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुंदेलखंड वृत्त झांसी के वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय निदेशक महावीर कौजालगी रहे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल भी करे। आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण और बेहतर भविष्य प्रदान करेगा। वन संरक्षक यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास उपलब्ध खाली स्थान पर पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में बड़ी सफलता मिल सकती है। मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह ने कहा कि वन महोत्सव का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखकर हरित क्षेत्र का विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों और आमजन की सहभागिता से ही पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य सफल हो सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से पौधों की नियमित देखभाल करने और हरित वातावरण बनाने में सहयोग देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया गया। अधिकारियों और ग्रामीणों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार रामेंद्र सिंह, बीडीओ प्रशांत कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी कोमल सिंह आदि रहे।