जालौन भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्यरत ये हुए सेवानिवृत,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर


Jalaun news today । भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा जालौन में कार्यरत एचजीए अशोक कुमार गौतम के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाखा के अधिकारी, कर्मचारी व कानपुर मंडल से आए एलबीओ पदाधिकारियों ने उन्हें विदाई दी।
कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए शाखा प्रबंधक आरएन गौतम ने कहा कि अशोक कुमार गौतम का कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा। उन्होंने हमेशा समस्याओं के समाधान पर विश्वास किया और अपने कार्यों से संस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा को हमेशा याद रखा जाएगा। कानपुर मंडल से आए पदाधिकारियों ने अशोक गौतम को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें आने वाले जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उनके साथी रहे हरिश्चंद्र गौतम, उपेन्द्र सिंह चंदेल, पीसी गुप्ता ने भी उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति तो सेवा का अनिवार्य अंग है। अब परिवार के साथ समय बिताएं। अंत मे अशोक गौतम ने कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल में सभी अधिकारियों और साथी कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिला। इसके लिए वह सभी के आभारी हैं। आने वाला समय वह परिवार के साथ बिताएंगे। इस मौके पर आर्यन गौतम, हीरालाल गौतम, सूबेदार कुरील, राम उजागर, आरके शाक्य, बीडी गौतम, दीपक श्रीवास्तव, रामकुमार कुशवाहा, अफसर अहमद खान, सुशील कुमार कुशवाहा, राम मोहन निरंजन, शशांक शेखर आदि रहे।