
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन में श्रीरामलीला समिति जालौन के तत्वाधान में दशहरा महोत्सव 2026 के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में आगामी दशहरा मेला एवं रावण दहन के भव्य आयोजन को लेकर चर्चा हुई। साथ ही दशहरा मेला समिति के गठन में सर्वसम्मति से अनिल पुरवार को समिति का अध्यक्ष एवं गुड्डन भदौरिया को महामंत्री चुना गया, जबकि शेष पदाधिकारियों का चयन अगली बैठक में किया जाएगा।
श्रीराम लीला समिति की के तत्वावधान में दशहरा मेला समिति की बैठक का आयोजन बस स्टैंड स्थित सिटी कॉम्प्लेक्स में शशिकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें पांच अक्टूबर से शुरू हो रहे श्रीरामलीला महोत्सव के आयोजन, दशहरा मेला स्थल की व्यवस्था, सुरक्षा, कलाकारों और चंदा सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ। समिति की बैठक में दशहरा मेला एवं रावण दहन समिति वर्ष 2026 का प्रारंभिक गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अनिल पुरवार को समिति का अध्यक्ष एवं गुड्डन भदौरिया को महामंत्री चुना गया। शेष पदाधिकारियों का चयन अगली बैठक में किया जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में दीपक मित्तल, रामनरेश तिवारी पम्मू महाराज, राजा सिंह सेंगर, प्रेमदास गुप्ता भूरे मामा, रामशरण विश्वकर्मा, गौरीश द्विवेदी, सुरेशराव डेंगरे, गोपाल पुरवार, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, संजू साहू, सोमिल याज्ञिक, दीपू तिवारी, संजीव पटेल, रामनारायण शिवहरे, संजीव पटेल, हरिश्चंद्र वर्मा, डॉ. आयुष दुबे आदि रहे।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




