स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया अग्निशमन यंत्रों का पड़ताल,, कर्मचारियों को प्रयोग करने की दी सीख

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । लखनऊ में कोंचिग सेंटर में हुए अग्निकांड की घटना में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्कता दिखा रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अग्निशामक यंत्रों की पड़ताल की और कर्मचारियों को उनका प्रयोग करना सिखाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित अग्निशमन सतर्कता कार्यक्रम के तहत सुरक्षा कर्मचारियों की देखरेख में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कहा कि पोर्टेबल अग्निशामक यंत्र कई प्रकार के होते हैं, प्रत्येक को रंग कोडिंग और लेबलिंग द्वारा पहचाना जा सकता है। जाँच लें कि आप जिस अग्निशामक यंत्र का उपयोग करने जा रहे हैं वह आग के प्रकार के लिए उपयुक्त है, जैसे कि बिजली के उपकरणों से जुड़ी किसी भी आग पर पानी के अग्निशामक यंत्र का उपयोग कभी नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने चिकित्सालय में लगे उपकरणों की पड़ताल की और कर्मचारियों को फायर सिलेंडर चलाना सिखाया। एबीसी सिलेंडर का उपयोग आग लगने पर किया जाता है। सीओटू फायर सिलेंडर का उपयोग इलेक्ट्रिक के समान में जैसे पैनल बोर्ड आदि में किया जाता है। यंत्रों की सहायता से चिकित्सालय परिसर में आग बुझाकर दिखाया गया। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता, डॉ. विनोद राजपूत, डॉ. सहन विहारी गुप्ता, डॉ. राजीव दुबे, पीएन शर्मा, नरेंद्र सिंह, हाशिम, अचोस, जितेंद्र आदि रहे।