
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन नगर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका में दो दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण केंद्र का आयोजन कियागया। इस दौरान विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनओं की जानकारी सदर विधायक और पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा दी गईं।
भाजपा द्वारा सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान में सीएचसी द्वारा नगर ालिका परिसर में दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. सहन बिहारी गुप्ता विजय राव, काउंसलर प्रीति राठौर, आयुष्मान मित्र राघवेंद्र एवं फार्मासिस्ट शिवम द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें खांसी, जुकाम बुखार, एसिडिटी एवं जोड़ों के दर्द के मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इसके अलावा मरीजों की एचआईवी, शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन की जांच की गई। शिविर में कुल 236 मरीजों का उपचार किया गया। जांच में डायबिटीज के 18, ब्लड प्रेशर के 16 मरीजों को भी दवाएं देकर आवश्यक सलाह दी गई। शिविर में 16 आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। शिविर में पहुंचे सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा एवं पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर ईओ सुशील कुमार, मोनू यादव, मलखान दोहरे, ललित शुक्ला, अन्नू शर्मा, रविशंकर कुशवाहा, विवेक कंचन, एसबीएम प्रभारी रविंदर सलूजा, जेई प्रवीण कुमार, आरआई अनूप कुमार, कमलेश त्रिपाठी आदि रहे।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




