(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today ।जालौन नगर में गोमांस और गोमांस से बने खाद्य पदार्थों की बिक्री होने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठनों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। नगर में वधशाला न होने के बावजूद होटलों पर बड़े मांस की बिक्री होने का विरोध करते हुए उन्होंने मांस की दुकानों को बंद कराने की मांग की। एक सप्ताह में कार्यवाही न होने पर मौन जुलूस निकालकर मांस की दुकानों के सामने धरना देने की भी बात कही।
हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजासिंह सेंगर गधेला, गौसंदा संरक्षण शोध संस्थान के संस्थापक अनिल शिवहरे, गोरक्षा अभियान महिला इकाई की अध्यक्ष मधु पांडेय आदि ने नगर में गोमांस व गोमांस से बने खाद्य पदार्थों की बिक्री होने का आरोप लगाते हुए एसडीएम सुरेश कुमार को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि नगर में एक भी पशुवधशाला नहीं है और न ही कोई लाइसेंस धारक है। इसके बाद भी बड़़े पशुओं के मांस की लगातार बिक्री हो रही है। आरोप लगाया कि इन दुकानों पर गोमांस के साथ ही गोमांस से बने खाद्य पदार्थों की बिक्री हो रही है। जिससे हिंदू समाज के लोगों में रोष पनप रहा है। इस संदर्भ में पूर्व तत्कालीन एसडीएम सना अख्तर ने टीम बनाकर चैकिंग कराई थी। लेकिन टीम ने होटलों में मिले मांस को बिना किसी लैब में भेजे ही चिकिन और मटन बता दिया। कहा कि नगर में लगभग 20 होटलों पर बिक रहे बड़े मांस एवं मांस से बने अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री बंद कराई जाए। यदि एक सप्ताह में इन होटलों को बंद नहीं किया गया तो हिंदू समाज के लोग एक सप्ताह के बाद द्वारिकाधीश मंदिर से जामा मस्मिद होते हुए तकिया मैदान तक मौन जुलूस निकालेंगे और वहां मांस की दुकानों के सामने धरना देंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की ही होगी। इस मौके पर निशांत गुप्ता, मनोज गुप्त, विपिन पटेल आदि मौजूद रहे।
किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन की ये मांग
जालौन। भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्र के जिलाध्यक्ष गोपाल तिवारी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन सौंपकर संगठन के पदाधिकारियों ने राज्यपाल से करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा व आर्थिक सहायता दिलाये जाने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष गोपालजी तिवारी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडी एम सुरेश कुमार को सौंपा है। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन से उन्होंने राज्यपाल से मांग करते हुए कहा कि करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह की घर में घुसकर गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गयी है। उनके हत्यारों को फांसी की सजा दिलाई जाए। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाई जाए। ऐसा न होने पर उन्होंने संगठन द्वारा पूरे पूरे प्रदेश में आंदोलन करने की भी बात कही। इस मौके पर अमित तिवारी, सोनू सिंह ब्लाक अध्यक्ष, उस्मान, कल्लू आदि मौजूद रहे।






