रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर में छत्रसाल स्कूल के पास स्थित खेत की पराली में आग लगी। हालांकि समय रहते दमकल ने आग पर काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा टला।
नगर के औरैया रोड पर छत्रसाल स्कूल के पास स्थित खेत में गेहूं की पराली में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलती देख लगी मौके पर मौजूद दुकानदारों ने तुरंत पानी और अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया साथ ही दमकल को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि इसके पास ही टायर पंक्चर की दुकान व पेट्रोल टैंक भी था।
नालों पर हुआ अतिक्रमण, सफाई करने में परेशानी
जालौन। नगर में स्थित नालों पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर पुख्ता लेंटर डाल लिए गए हैं, जिससे नालों की सफाई नहीं हो पा रही। गंदे पानी की निकासी प्रभावित होने से बरसात में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। नगर के लोगों ने बरसात से पूर्व नालों को खुलवा कर सफाई कराने की मांग की है।
नगर में पानी की निकासी के लिए नगर पालिका द्वारा पक्के नालों का निर्माण कराया गया है। ताकि बारिश के मौसम में जल भराव की समस्या न हो। लेकिन इनके पास रहने वाले व्यक्तियों ने नालों पर अतिक्रमण कर उस पर पक्के लेंटर डलवा लिए हैं और उनका उपयोग निजी इस्तेमाल के लिए कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में नालों की सफाई ढंग से नहीं हो पाती है। जिसके चलते बारिश के मौसम में नगर में जल भराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है और लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। यदि कोई उनसे पक्के लेंटर हटाने के लिए कहता है तो वह झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। इसके अलावा बिल्डिंग मैटेरियल सामान के विक्रेता इन्हीं नालों के ऊपर ईंट, बालू, गिट्टी आदि का भंडारण किए रहते हैं। जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है। चुर्खी रोड, बंगरा मार्ग, औरैया मार्ग आदि स्थानों पर कई जगह यह स्थिति है। नगर के रहीस खान, हरिशंकर कुशवाहा, भूरे वारसी, भुलई गुर्जर ने एसडीएम से मांग की है कि नालों से स्थाई अतिक्रमण हटवाया जाए ताकि उसकी नियमित सफाई हो सके। साथ ही बारिश से पूर्व नालों की सिल्ट की सफाई कराई जाए ताकि बारिश में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।






