पति ने नही छोड़ी शराब तो पत्नी ने छोड़ दी जिंदगी,,

शराब ने तबाह कर दिया परिवार

Subscribe on YouTube : up news sirf sach

(रिपोर्ट संजय सिंह/ आर बी सिंह )

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शराब ने एक परिवार की अच्छी भली चल रही जिंदगी में वह दाग लगा दिया है जिसे ताउम्र नहीं मिटाया जा सकता है। यह हुआ है राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में मंगलवार को एक गांव में शराब से उत्पन्न घरेलू कलह से परेशान होकर एक विवाहिता ने कमरे मे साड़ी के सहारे पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम माधौपुर निवासी सूघर उर्फ सुधीर कुमार यादव का विवाह 11 साल पहले इटौंजा थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर राजा निवासिनी वन्दना यादव (32) के साथ हुआ था। पति सुधीर अक्सर शराब पीकर हंगामा करता था, इस पर पति पत्नी के बीच अनबन बनी रहती थी। मंगलवार को वन्दना ने लगभग 11 बजे बेटी माही को पड़ोस की दुकान से कुछ सामान खरीदने के लिए भेजा था। कुछ देर बाद जब बेटी वापस आयी तो देखा कि मां वन्दना का शव कमरे मे साड़ी के सहारे पंखे से लटका है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया। मृतक वन्दना यादव के परिवार मे पति सुधीर कुमार यादव, पुत्री माही (7), वसु (5) व एक 7 माह का पुत्र बऊवा है। सबका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।

Contact for advertisement : 9415795867

Leave a Comment