रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से बिना मंडी शुल्क अदा किए निकल रहे सरसों व मूंगफली ट्रक को मंडी परिषद की सचल दल टीम ने पकड़ लिया। जांच के दौरान आवश्यक मंडी शुल्क संबंधी अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर टीम ने ट्रकों पर जुर्माना लगाया है।
मंडी सचिव अंकित गुप्ता के नेतृत्व में गठित सचल दल मंगलवार की रात बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान मंडी सहायक योगेश कुमार, राघवेंद्र सिंह गुर्जर, निखिल श्रीवास्तव की टीम ने उपज का परिवहन करने वाले वाहनों के मंडी शुल्क संबंधी अभिलेखों की जांच की। इसी दौरान मध्य प्रदेश के डबरा की ओर से सांगली महाराष्ट्र की तरफ जा रहे एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच में ट्रक सरसों से लदा मिला। टीम ने चालक से मंडी शुल्क जमा किए जाने से संबंधित दस्तावेज और अन्य आवश्यक कागजात मांगे, लेकिन वह कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद मंडी परिषद के नियमों के तहत ट्रक पर 89,100 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। इसी तरह शाहजहांपुर से जयपुर राजस्थान जा रहे मूंगफली के ट्रक को पकड़ कर चालक से मंडी शुल्क की जानकारी ली तो वह कोई दस्तावेज़ नही दिखा पाया। जिस टीम ने 2 लाख 20 हजार 100 रूपये का जुर्माना लगाया। मंडी सचिव अंकित गुप्ता ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से चेकिंग के दौरान बिना मंडी शुल्क के मूंगफली व सरसों के एक एक ट्रक को पकड़ा गया है। मंडी शुल्क संबंधी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध न होने के कारण नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की गई है।




