पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के पहले दिन नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों में सुबह ही तांता लगा रहा। भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर मां की आराधना और सुख समृद्धि की कामना की। नवरात्र के मौके पर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न स्वरूपों की लगभग 63 देवी प्रतिमाओं की स्थापना की गई।
नगर के प्राचीन व प्रमुख देवी मंदिर छोटी माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर, छठी माता मंदिर व ग्रामीण क्षेत्र के कामांक्षा माता मंदिर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन भक्तों का सुबह से तांता लगा रहा। महिलाएं, बच्चे तथा पुरूष सभी लोग मंदिरों में सुबह चार बजे से मंदिर पहुंचने लगे थे। भक्तों का मंदिर में पहुंचने का क्रम दोपहर तक चलता रहा। माता के चरणों में जल, सिंदूर, रोली, चावल, पुष्प, मिष्ठान अर्पित कर माता का ध्यान किया। भक्तों ने माता की आराधना कर मां के प्रथम रूप शैलपुत्री से सुख समृद्धि की कामना की। मंदिरों तथा नगर व ग्रामीण क्षेत्र में बने लगभग 63 दुर्गा पंडालों में विराजित मां के विभिन्न रूपों की झांकियों के दर्शन किए और शीश झुकाकर माता का आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व भक्त विभिन्न वाहनों से देवी प्रतिमाओं को डीजे और ढोल नगाड़ों के साथ माता के जयकारे लगाते हुए स्थापना स्थल पर पहुंचे। जहां देवी प्रतिमाओं की विधि विधान से स्थापना की गई।




