Jalaun news today । लोकसभा चुनावों के साथ ही अलविदा जुमा और नवरात्र और ईद के पर्व को लेकर पुलिस व प्रशासन लगातार सक्रिय बना हुआ है। डीएम राजेश पांडेय व एसपी ईराज राजा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने नगर की सडकों व धार्मिक स्थलों के आसपास गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।
लोकसभा चुनाव के साथ ही शुक्रवार को रमजान माह के अखिरी जुमा एवं नवरात्र व ईद के पर्व को लेकर प्रशासन लगातार सतर्कता बरत रहा है।
![](https://uttampukarnews.com/wp-content/uploads/2024/04/20240405_2202156046444837623535437-1024x748.jpg)
नगर व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अराजक तत्वों को चेताते हुए शुक्रवार को डीएम राजेश पांडेय व एसपी ईराज राजा के नेतृत्व में एसडीएम अतुल कुमार, सीओ रामसिंह, कोतवाल विमलेश कुमार, अतिरिक्त इंस्पेक्टर जगदंबा प्रसाद दुबे, एसएसआई शीलवंत सिंह, चौकी प्रभारी दामोदर सिंह समेत कोतवाली पुलिस व पैलामिलिट्री फोर्स के जवान नगर की सड़कों पर उतरे। कोतवाली परिसर से पैदल गश्त करते हुए अधिकारी व जवान देवनगर चौराहा, कांजी हाउस, पानी की टंकी, बस स्टैंड, सब्जी मंडी, झंडा चौराहा से तकिया मैदान पर पहुुंचे। इस दौरान लोगों से वार्ता कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। धार्मिक स्थलों के आसपास भी उन्होंने लोगों से बातचीत कर पर्वों को शांतिपूर्वक मनाए जाने की अपील की।
![](https://uttampukarnews.com/wp-content/uploads/2024/04/20240405_2202126146943745842922538-300x225.jpg)
डीएम राजेश पांडेय ने कहा कि सोशल मीडिया के साथ ही अराजकता फैलाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। चुनाव आयोग के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। यदि कोई शांतिभंग की कोशिश करता है तो तत्काल उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
![](https://uttampukarnews.com/wp-content/uploads/2024/04/img-20240405-wa00002967262267293650080-1024x1024.jpg)