पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन ब्लॉक प्रमुख के कोल्ड स्टोरेज में सबमर्सिबल पंप को चोरी करते हुए ग्रामीणों ने देख लिया। ग्रामीणों ने आरेापियों को पकड़कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ब्लॉक प्रमुख की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन का ग्राम भिटारा के पास बेतवा आइस एंड कोल्ड स्टोरेज है। कोल्ड स्टोर की बाउंड्री के अंदर से जल निकासी के लिए सबमर्सिबल पंप लगा हुआ था। गुरुवार की मध्य रात्रि के बाद शुक्रवार की अल सुबह दो चोर बाउंड्रीवॉल फांदकर अंदर घुस गए। चोरों ने जल निकासी के लिए लगे सबमर्सिबल पंप को खेेल लिया और उसे लादकर ले जाने लगे। जब आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें बाउंड्रीवॉल के अंदर से पंप ले जाते हुए देखा तो दोनों युवकों को मौके पर पकड़ लिया और घटना की सूचना ब्लाक प्रमुख व पुलिस को दी। सूचना मिलते ब्लॉक प्रमुख और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की पूछतांछ में युवकों ने बताया कि वह सबमर्सिबल पंप को चोरी करके बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस थाना गोहन क्षेत्र के ग्राम गोहन निवासी गोलू उर्फ गोल्डविन व आशीष को पकड़कर कोतवाली ले आई। वहीं, ब्लॉक प्रमुख की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों से सबमर्सिबल पंप व बाइक बरामद कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद ने बताया कि ब्लाक प्रमुख के कोल्ड स्टोर से सबमर्सिबल पंप चोरी के मामले रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।




