जालौन में सपाइयों ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रदासुमन

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में आज समाजवादी पार्टी के संस्थापक और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर सपाइयों ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सिटी कॉम्प्लेक्स में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके राजनीतिक जीवन, संघर्ष और योगदान को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता सपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन मानसिंह वर्मा ने की। नगर अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी ने कहा कि नेताजी ने संघर्ष के दम पर राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया। उनका लंबा राजनीतिक जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। पूर्व चेयरमैन मानसिंह वर्मा ने कहा कि नेताजी ने जमीन से जुड़कर राजनीति की और आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उनके विचार और जनहित के लिए किए गए कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। गुलाब सिंह जाटव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के हितों को प्रमुखता दी। उनके संघर्ष और जनसेवा की भावना से प्रेरणा लेकर समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस मौके पर यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव अल्ताफ खान, छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आसिब मंसूरी, प्रदेश सचिव दीपक पाथरे, गजराज कुशवाहा, हरिसिंह यादव, संतराम कुशवाहा, महेश शिरोमणि, दशरथ पाल, सुरेशराव डेंगरे, इकबाल मंसूरी, रमाकांत निरंजन, इमरान अंसारी, सोनू मंसूरी, महाते यादव, नरसिंह यादव, कफील कुरैशी, नफीस सिद्दीकी, सोमिल याज्ञिक, अक्षत चंसौलिया, लल्लन श्रीवास्तव, जाकिर सिद्दीकी, इनायत सिद्दीकी आदि रहे।

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़