जालौन जिले के कुठौंदा बुजुर्ग में नालियों में उगी घास बता रही सफाई कमिर्यों की करतूत,,, ग्रामीणों ने की ये मांग

ग्रामीण बोले कहां गायब हो जाते गांव में तैनात सफाई कर्मी

(ब्यूरो रिपोर्ट)

जालौन (उरई)। सरकार सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई व्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद भी जालौन के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग में तैनात सफाईकर्मी गांव में नियमित सफाई नहीं कर रहा है। आलम यह है कि गांव की गलियों में फैली गंदगी और नालियों के चोक होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने गांव में नियमित सफाई कराने एवं मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए डीडीटी के छिड़काव अथवा फॉगिंग कराने की मांग डीएम से की है।


हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार विकास खंड के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग में गांव में साफ सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए सफाईकर्मी तो नियुक्त किया गया है। लेकिन सफाई कमर्चारी गांव में नियमित सफाई नहीं कर रहा है। यही कारण है कि गांव की गलियों में कूड़ा कचरा फैला हुआ नजर आता है। जगह जगह कूड़े के ढेर नजर आते हैं। नालियों में गंदगी जमा होने से नालियां चोक हो गई हैं और नालियों में घास उग आई है। जिनसे निकलने वाली बदबू से ग्रामीण परेशान हैं। आम रास्ते में मुख्य चौराहे पर गंदगी होने के कारण अन्ना जानवर घूमते रहते हैं। गंदगी व अन्ना जानवर गांववासियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इतना ही नहीं गंदगी के चलते मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। ग्रामीण गजेंद्र सिंह सेंगर, अवनीश आदि ने बताया कि सफाईकर्मी के नियमित सफाई न करने से गांव में गंदगी का अंबार लगा है। जिसके चलते ग्रामीण परेशान हैं। गमीर् का मौसम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में संक्रामक रोगों का भी डर सता रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चांदनी सिंह से गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने एवं मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए नालियों में डीडीटी का छिड़काव कराने एवं फॉगिंग मशीन चलवाने की मांग की है।

Leave a Comment