इंटर कॉलेज प्रबन्ध समिति के चुनाव में जयदीप सिंह बने प्रबंधक,विपिन सिंह चुने गए अध्यक्ष

Jalaun news today । स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज ईंगुई की प्रबंध समिति के चुनाव में जयदीप सिंह को प्रबंधक व विपिन सिंह को अध्यक्ष चुना गया।
प्रधानाचार्य अनिल कुमार याज्ञिक ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम पीठासीन अधिकारी कप्तान सिंह पूर्व प्रधानाचार्य की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में जयदेव नगायच प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लगामपुरा मौजूद रहे। चुनाव में प्रत्येक पद पर सिर्फ एक एक नामांकन भरा गया। जिसके चलते सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गय। जिसमें जयदीप सिंह को प्रबंधक, अधिवक्ता विपिन कुमार सिंह को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा रमेश सिंह उपप्रबंधक, दीवान सिंह उपाध्यक्ष, दिनेश सिंह चौहान कोषाध्यक्ष एवं सात कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। चुने गए सभी पदाधिकारियों को उपस्थितजनों बधाई दी।


Leave a Comment