यूपी के इस जनपद में फसलों के सर्वेयर को मंहगा पड़ा ग्रामीणों से अवैध वसूली करना, भाजपा विधायक ने कहा घूसखोर को पहनाओ जूतों की माला व पेटिकोट

UP news Today । उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद जनपद में फसल सर्वे के नाम पर ग्रामीणों से पैसे लेना एक सर्वेयर को काफी मंहगा पड़ गया। ग्रामीणों ने पैसे लेने की शिकायत चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत से कर दी। इसके बाद भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने तुरंत सर्वेयर से वीडियो कॉल के माध्यम से बात की और उसे जमकर फटकार लगाई और ग्रामीणों से भी कहा कि इसको जूतों की माला एवं पेटिकोट पहनाकर जुलूस निकालो।

देखें पूरा vdo फेसबुक पेज उत्तमपुकारन्यूज़ पर
https://www.facebook.com/share/v/1JQQisFxgo/

उनका वीडियो कॉल करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल चरखारी पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ करना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि विभाग से समन्वय स्थापित कर तथ्यों की जानकारी की जा रही है।

भाजपा विधायक ने बताई बात

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने उत्तमपुकारन्यूज़ से बात करते हुए कहा कि सर्वेयर गरीब किसानों से फसलों के सर्वे के नाम पर अवैध वसूली कर रहा था उसने चरखारी तहसील क्षेत्र के नटर्रा गांव समेत कई अन्य गांवों के किसानों से अवैध उगाही की है जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने उनसे की वह कभी ऐसी हरकत को बर्दाश्त नहीं कर सकते इसलिए उन्होंने ग्रामीणों को घूसखोर सर्वेयर को सबक सिखाने के लिए बोला है।

पुलिस ने जारी किया बयान

उक्त सूचना पर थाना चरखारी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। प्रकरण के संबंध में संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर तथ्यों की जानकारी की जा रही है। प्राप्त तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।