लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित स्कूल सेंट वारिस पब्लिक स्कूल मैं आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं राष्ट्रीय पराक्रम दिवस बड़े ही सादगी के साथ मनाया गया । इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर नेताजी के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें नमन किया गया।

उल्लेखनीय है कि 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जाती है । इस अवसर पर लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र के एकता नगर में स्थित सेंट वारिस पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर उन्हें नमन किया।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बनाए पोस्टर
सेंट वारिस पब्लिक स्कूल में आयोजित हुए आज इस कार्यक्रम के संबंध में स्कूल की प्रधानाचार्य विभा सैनी ने बताया कि स्कूल के बच्चों ने नेताजी के नारों एवं उनके चित्रों को पोस्टर में दर्शाते हुए उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पराक्रम दिवस के अवसर पर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले हमारे सैनिकों के अदम्य साहस को भी याद किया गया।
Download our app : uttampukarnews

इस अवसर पर सेंट वारिस पब्लिक स्कूल की अध्यापको ममता श्रीमाली पूनम सिंह रिया सिन्हा प्रगति माइलिस श्वेता प्रिया पांडे रिचा तिवारी साक्षी सिंह एवं डॉली तिवारी सहित अन्य स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।




