यूपी के जालौन में पड़ोसी के कूलर में आ रहे करेंट से चिपके बच्चे की मौत,,

In UP's Jalaun, child died due to electrocution in neighbor's cooler.

(ब्यूरो रिपोर्ट )

Jalaun news today । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के कस्बा जालौन में एक बालक की करेंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पड़ोसी के घर के बाहर रखे कूलर में करंट आ रहा था। खेलते हुए बच्चे कूलर के पास पहुंच गए। एक बच्चा कूलर से जाकर चिपक गया। करंट लगने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने विधिक कायर्वाही पूरी की।


हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दबगरान निवासी आसिफ का सात वषीर्य पुत्र अमन गुरूवार की सुबह मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। बताया जा रहा है कि उनके पड़ोसी के घर के बाहर चल रहे कूलर में करंट आ रहा था। बच्चे खेलते हुए कूलर के पास पहुंच गए। अमन भी उन बच्चों के साथ खेलते हुए कूलर के नजदीक पहुंच गया और कूलर से चिपक गया। कूलर का करंट बच्चे को लगा और वह अलग नहीं हो सका। अन्य बच्चे जब चिल्लाए तो मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और कूलर से चिपके अमन को लकड़ी के सहारे कूलर से अलग किया। परिजन उसे सीएचसी लाए जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

Download our app : uttampukarnews


परिजनों ने बताया कि पड़ोसी के कूलर में करीब एक माह से करंट आ रहा था। घर के बाहर रखे कूलर में आ रहे करंट की जानकारी पड़ोसियों ने गृहस्वामी को भी दी थी। लेकिन एक माह बाद भी उसे सही नहीं कराया गया। यदि उसे सही करा दिया गया होता तो यह घटना न होती। अमन की मौत से उसकी मां रईशा बेहोश हो गई। उसके बड़े भाई रिहान (12) का भी रो रोकर बुरा हाल है। वहीं बहनें बाबुल (10), व इरम (8) भी भाई की मौत के बाद सदमे में हैं।

Leave a Comment