पर्वो एवं त्योहारों के मद्देनजर सीएम योगी ने जारी किए ये आदेश,,

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को आगामी पर्व एवं त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन के साथ-साथ बिजली विभाग को भी विशेष आदेश जारी किए हैं।

पुलिस व प्रशासन को ये आदेश किया जारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस व प्रशासन को आदेश जारी करते हुए कहा है कि पर्वो एवं त्योहारों का आगामी 1 माह का समय संवेदनशील है आयोजनों में बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे वरिष्ठ नागरिक आदि की सहभागिता होगी। उन्होंने आदेश जारी करते हुए कहा कि इसको देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के साथ-साथ सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं वह पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए।

बिजली व अन्य विभाग को जारी आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बिजली विभाग समेत अन्य विभागों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि पर्व एवं त्योहारों का आगामी 1 माह का समय संवेदनशील है अतः पर्व एवं त्योहारों के दौरान तय रोस्टर के अनुसार निरंतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और बिजली की अनावश्यक कटौती नहीं होनी चाहिए। सीएम योगी ने नगर विकास विभाग को आदेश जारी करते हुए कहा कि स्वच्छता सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए।

Leave a Comment