Lucknow news । उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बुधवार को लखनऊ के कक्षा 1 से लेकर 8 तक के विद्यालयों के खोलने के समय में परिवर्तन किया है। अब राजधानी लखनऊ में कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के स्कूल सुबह 7:30 से लेकर 12:30 बजे तक ही खुलेंगे जबकि नौवीं क्लास से बारहवीं तक के समस्त विद्यालय 7:30 से 1:30 बजे तक खोलने के निर्देश दिए गए हैं ।
उल्लेखनीय है कि राजधानी लखनऊ में अप्रैल में ही भीषण गर्मी पड़ रही है। आलम यह है कि अब यहां पर 11:00 बजे के बाद से ही सूर्य देवता इतना विकराल रूप धारण कर लेते हैं कि लोगों को बाहर निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी सब को देखते हुए राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बच्चों की सेहत को देखते हुए स्कूल खोलने के समय में परिवर्तन किया है । जारी किए गए आदेश के अनुसार अब यहां पर कक्षा 1 से लेकर आठवीं तक के विद्यालय सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक खुलेंगे जबकि नौवीं से 12वीं तक की क्लास है 7:30 से 1:30 बजे तक लगेंगे। पढ़िए आदेश






