जालौन भाजपा जिलाध्यक्ष ने आवास लाभार्थियों को वितरित किये प्रमाणपत्र,,

Jalaun BJP District President distributed certificates to housing beneficiaries.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष ने विकास खंड के ग्राम पहाड़पुरा में विकसति भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ ही आवास लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विकास खंड के ग्राम पहाड़पुरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित की अध्यक्षता एवं ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन की उपस्थिति में आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है। शीघ्र ही हम विकसित राष्ट्र होंगे। पूर्व में जहां योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को नहीं मिल पाता था। अब सभी पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। मोदी की गारंटी वाली एलईडी वैन के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिसमें ड्रोन दीदी योजना के बारे में बताया गया कि इस योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को ड्रोन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिन्हें किसानों को किराए पर देकर समूहों की अतिरिक्त आय हो सकेगी। महिला समूहों को ड्रोन खरीदने के लिए 80 फीसदी (अधिकतम 8 लाख रुपये) सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके अलावा किसान सम्मान, निधि, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मुफ्त इलाज, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना आदि के संबंध में जानकारी दी गई और पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के चयनित 10 लाभार्थियों को आवास की चाबी, पांच लाभार्थियों को किसान सम्मान निधि प्रमाणपत्र सौंपे गए। रानी देवी पत्नी रमाशंकर को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलिंडर वितरित किया गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी उप कृषि निदेशक सुशील कुमार उत्तम, बीडीओ प्रशांत कुमार, एडीओ पंचायत देवेंद्र कुमार, प्रधान नेहा सिंह, नरेंद्र पाल, आरती, सुषमा, हरेंद्र, अमित, आशीष आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment