स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा झालर से सजाया जा रहा है जालौन नगर,,हर तरफ लहरा रहा तिरंगा

Jalaun news today । जालौन नगर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर चारों ओर तैयारियों का जोर चल रहा है। इस मौके पर नगर को आकर्षक ढंग से तीन रंगों की झालरों से सजाया जा रहा है। इसके साथ ही तिरंगा लगाकर नगर को राष्ट्रीय भक्ति से ओतप्रोत किया जा रहा है। राष्ट्रीय पर्व के मौके पर मंदिर में भगवान के कपड़े भी राष्ट्रीय ध्वज के रंगों के पहनाये गए हैं।
राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को लेकर नगर में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पर्व के मौके पर तीन रंगों से नगर को सजाया जा रहा है। नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के प्रमुख स्थानों प्रवेश द्वार देवनगर चौराहा, चंद्रशेखर आजाद पार्क, झंडा चौराहा, नगर पालिका कार्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। नगर को राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत करते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर घर तिरंगा लगवाया जा रहा है।

नगर राष्ट्र भक्ति में ऐसा डूबा है कि चारों ओर ओर राष्ट्रीय ध्वज के ही रंग सजे हुए नजर आ रहे हैं। इसका असर मंदिरों में भी दिख रहा है। उरई मार्ग पर स्थित संकट मोचन श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर में हनुमानजी की भी तीन रंगों की पोशाक पहनाई गई है। इसके साथ ही उरई जालौन मुख्य मार्ग पर तीन रंगों की झालरों की रोशनी राष्ट्र भक्ति जगाने का काम कर रही है।

Leave a Comment