(रिपोर्ट – बबलू सेंगर )

Jalaun news today । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के नगर जालौन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जच्चा बच्चा वार्ड में नवजात शिशु और उनकी माता की सुविधा के लिए जालौन सेवा समिति के तत्वावधान में एयर कंडीशन, व्हील चेयर व एयर बेड उपलब्ध कराए गए। इसकी मौजूद लोगों ने सराहना की।
जालौन सेवा समिति के माध्यम से नगर के समाजसेवी समाजसेवा के कार्यों में बढ़चढ़कर भाग लेते हैं। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के बाद मां और बच्चे को जच्चा बच्चा वार्ड में रखा जाता है। इस वार्ड में गर्मी के मौसम में महिलाओं और बच्चों को परेशानी होती थी। ऐसे में जालौन सेवा समिति के तत्वावधान में ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन की माता कलावती की स्मृति में दो एयर कंडीशन, व्हीलचेयर व एयर बेड उपलब्ध कराए गए। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह गुर्जर, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, समिति के अध्यक्ष रामशरण विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि संसार में माता-पिता ही जीवित ईश्वर है, इनकी सेवा ही ईश्वर सेवा है। इसके साथ ही मरीजों की सेवा भी हमारा धर्म होना चाहिए। यदि आप सेवा करते हैं तो निश्चित ही आप समाज में सम्मान, वैभव और यश को प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर ओंकार निरंजन, शशिकांत आचार्य, अतुल हर्षे, महेंद्र पाटकर, शैलू शिवहरे, संजीव पटेल, अरविंद गुप्ता, कौशलेंद्र सिंह, रानू, धीरज साहू, विजय कुशवाहा, सत्त्यम राठौर, विसाल राठौर, दीपक पाटकर, बलवान यादव, राजवीर सिंह, अशोक पटेल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता, गरिमा सिंह, पीएन शर्मा, एके राजपूत, राजनारायण वर्मा आदि मौजूद रहे।







