ब्यूरो रिपोर्ट
Orai / jalaun news today । यातायात माह नवम्बर 2023 के शुभांरभ के अवसर पर जालौन जनपद के उरई में स्वचलित ट्रैफिक लाइट का केन्द्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होने बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चला रहे 17 लोगों को हेलमेट का वितरण किया।

पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय की मौजूदगी में कोतवाली उरई परिसर में यातायात माह 2023 के शुभारंभ समारोह का आयोजन किया गया। केन्द्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार भानुप्रताप सिंह वर्मा द्वारा इस अवसर पर यातायात जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर भानु प्रताप वर्मा द्वारा उरई नगर में ट्रैफिक लाइट का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री भानुप्रताप वर्मा कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा माधौगढ विधायक मूलचंद्र निरंजन के अलावा तमाम भाजपा नेता एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
Contact for advertisement : 9415795867






