
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के बंगरा रोड पर एक गेस्ट हाउस के पास हार जीत की बाजी लगा रहे पांच लोगों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने जुए के फड़ पर 36,700 रुपये नकद व ताश की गड्डी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाल हरिशंकर चंद को सूचना मिली कि बंगरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के पास कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर हार जीत की बाजी लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने चौकी प्रभारी मनीष तिवारी को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की तो वहां जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से ग्वालियर निवासी प्रिंसू सेंगर, रावतान निवासी दीपेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, माधौगढ़ के मिझौना निवासी योगेंद्र सिंह, सेंगर कॉलोनी निवासी अमरपाल को पकड़ लिया। पुलिस ने मालफड़ पर 34,200 और जामा तलाशी में 2500 रुपये नकद समेत दो ताश की गड्डी बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सट्टे की पर्ची लिखने वाले को किया अरेस्ट
जालौन। सट्टे के नंबर लिख रहे एक व्यक्ति को चौकी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चौकी प्रभारी मनीष तिवारी को सूचना मिली कि मोहल्ला दलालनपुरा में एक व्यक्ति लोगों को 10 रुपये लगाने पर 900 रुपये मिलने का लालच देकर सट्टे के नंबर लिख रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सट्टे के नंबर लिखते हुए दलालनपुरा निवासी रामगोपाल को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से सट्टे के नंबर लिखी हुई पर्चियां, डायरी, पेन और 1020 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




