रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 21 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई है।
चौकी में तैनात एसआई शिवम सिंह सेंगर देवनगर चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि छठी माता मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर बेचने जा रहा है। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर मोहल्ला रापटगंज निवासी दीपक को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो तलाशी में उसके प्लास्टिक के थैले से 21 अदद देशी शराब के क्वार्टर बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बिना लाइसेंस के सस्ते दामों में शराब खरीदकर महंगे दामों में बेचता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
शराब के नशे में झगड़ने वालों पर पुलिस ने की कार्यवाही
जालौन। शराब के नशे में आपस में मारपीट कर रहे दो लोगों को समझाने के बाद भी न मानने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खनुआं निवासी राधे गोविंद एवं रविंद्र कुमार ने सोमवार की सुबह पहले तो साथ बैठकर शराब पी। इसके दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गाली, गलौज से शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। न मानने पर उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई जहां उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।


.




