रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के रामलीला भवन में चल रहे 176 वे महोत्सव का समापन हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन भरत मिलाप व राम राज्याभिषेक के साथ लवकुश लीला का मंचन किया गया।
रामलीला महोत्सव के अंतिम दिन रामलीला भवन में भगवान श्री राम के अयोध्या वापसी के साथ भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया तथा राज्याभिषेक हुआ।इस दौरान भगवान श्रीराम संग माता सीता राजगद्दी पर विराजमान हुईं। लक्ष्मण, भरत, शत्रुहन, हनुमान जी सहित पूरी अयोध्या में खुशी मनाई गई। इसके बाद लवकुश लीला का मंचन किया गया। दूसरे प्रसंग में श्रीराम लक्ष्मण से मां सीता को वन भेजने को कहते हैं। भगवान राम की आज्ञा पाकर लक्ष्मण सीता जी को वाल्मीकि आश्रम छोड़ आते हैं। वहीं, अश्वमेघ यज्ञ में सफेद घोड़े को छोड़ने के बाद लवकुश घोड़े को आश्रम में बांध देते हैं। जहां राम के साथ लवकुश के बीच युद्ध के लिए जैसे ही राम धनुष उठाते हैं। धनुष बाण छूट जाता है और उसी समय सीता जी धरती में समां जाती हैं। इस मौके पर राम के रूप में संतोष दुबे , सीता रामदूत तिवारी , लक्ष्मण गणेश दुबे , भरत सत्यव्रत तिवारी , शत्रुघ्न प्रिंस चतुर्वेदी , हनुमान जी संतोष गुसाई समित अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी, उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता मंत्री पवन चतुर्वेदी, निदेशक प्रयाग गुरु, राजकुमार मिझौना, गुड्डन सक्सेना आदि लोग उपस्थिति रहे।
