रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव-2024 में राम-कलेवा का कार्यक्रम संपन्न किया गया। जिसमें नगर की तमाम महिलाओं द्वारा प्रभु श्रीराम को कलेवा कराया गया।
एक दिन पूर्व रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम द्वारा सीता-स्वयंवर में धनुष-भंग किया गया था। इसके बाद अयोध्या से राजा दशरथ अपने दो पुत्रों भरत एवं शत्रुघ्न के साथ बारात लेकर मिथला आए। जहां राजा जनक ने दशरथ के अन्य तीनों पुत्रों लक्ष्मण, भरत व शत्रु़घ्न की शादी करा दी। शादी होने के बाद बुंदेली संस्कृति के अंतर्गत दूल्हा का कलेवा का कार्यक्रम किया जाता है। उसी परंपरा को बनाए रखने के लिए रामलीला समिति द्वारा दिन में राम-कलेवा का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी, घनश्याम पोरवाल व विष्णु अग्रवाल के अलावा मंत्री पवन चतुर्वेदी, निर्देशक प्रयाग दुबे, सुरक्षा प्रभारी राजासिंह सेंगर गधेला, संचालक राजकुमार मिझौना, दृश्य संयोजक रामशरण शर्मा के अलावा नगर की महिलाओं रामजानकी, सुनीता देवी, कौशल्या देवी, प्रियंका सिंह, नंदिनी देवी, आरती देवी आदि ने भी प्रभु श्रीराम को कलेवा कराकर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
