
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । आठ सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील क्षेत्र के लेखपाल शनिवार को तहसील परिसर में धरने पर रहे और संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद लेखपालों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है।
शनिवार को तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का लेखपालों ने बहिष्कार किया। लेखपाल तहसील परिसर में ही धरने पर बैठे थे। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष वैभव त्रिपाठी ने बताया कि लेखपालों की समस्याओं के निराकरण के लिए लंबे समय से आठ सूत्रीय मांग की जा रही है। जिनमें लेखपाल संपवर्ग की 10 वर्षों से 2800 ग्रेड पे की मांग व वेतन विसंगति दूर किए जाने की मांग लंबित है। आठ वर्षों से अंतर्मण्डलीय स्थानांतरण न होने से अपने गृह जनपद से 700 से 800 किमी दूर लेखपालों को मानसिक पीड़ा से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे लेखपालों को अपने गृहमंडल में स्थानांतरित किया जाए। चयन वर्ष 2024 के नियुक्त लेखपालों की प्रशिक्षण परीक्षा 13 सितंबर 2025 को हो चुकी है। लेकिन अभी तक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया है। लेखपालों के 16 वर्षो से भत्तों में वृद्धि नहीं की गई है। भूलेख कार्यालयों और पटलों पर लेखपालों को संबद्ध कर नियमित कार्य लिया जा रहा है। जिससे राजस्व के मूल कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्राम सचिवालयों में लेखपालों के लिए अलग कक्ष, फर्नीचर, अभिलेख कक्ष, कम्प्यूटर, बिजली, पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाएं न होने के बाद भी लेखपालों का रोस्टर लगाया गया है। जबकि एक लेखपाल के पास से चार से पांच गांव हैं। ऐसे में एक दिन में तीन चार गांवों में जाना संभव नहीं हो पाता है। लेखपाल कई वर्षों से टेक्नीकल और ऑनलाइन कार्य कर रहे हैं। इसके बाद भी पद को टेक्नीकल घोषित नहीं किया गया है। उन्हें लैपटॉप व मोबाइल उपलब्ध कराया जाए। लेखपालों ने मुख्यमंत्री कोसंबंधित मांगपत्र एसडीएम को सौंपा है। इस मौके पर मंत्री हरेंद्र वर्मा, अनिल कुमार, विवेक कुमार, महेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, आर्यन त्रिपाठी, ऋतु यादव, सिंकी, प्रीति वर्मा, प्रज्ञा मिश्र, लवी गुप्ता, पूजा राजपूत, सुधा अग्रवाल, रंजना सिंह, अंशुल शर्मा, मयंक यादव, प्रिया अवस्थी, विक्रांत आदि रहे।
पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़




